Skip to main content

जानिए क्यों चल रहा है #BoycottLaalSinghChaddha trend, भारत में डरने वाले आमिर खान मुश्किल में


आमिर खान और करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी बीच लोगों को आमिर और करीना की पुरानी बातें याद आ गई हैं और जनता फिल्म के बहिष्कार करने की जबरदस्त मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि करीना के मुताबिक, जिन्हें उनकी फिल्में नहीं पसंद, वो उनकी फिल्म ने देखें। वहीं आमिर खान पर देश को बदनाम करने के लिए पिछले कुछ सालों में कई आरोप भी लग चुके हैं।

इन सब के बीच आमिर खान ने दर्शकों से फिल्म देखने का निवेदन किया है। जबकि करीना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे मुट्ठी भर लोगों को इग्नोर किया जाना चाहिए। इस पर इंटरनेट यूजर्स और नाराज हो गए हैं और उनका कहना है कि 'अब हम बताएंगे कि किसी चीज को इग्नोर कैसे किया जाता है।'

बता दें कि 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में निपोटिज्म का मुद्दा बहुत उछला था और कई फिल्मी पृष्ठभूमि वाले कलाकारों पर इसका आरोप भी लगा था। उस दौरान करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जिन्होंने बाहरी लोगों को स्टार बनाया, वही आज उंगली उठा रहे हैं। अगर किसी को हमारी फिल्में पसंद नहीं हैं तो मत जाओ देखने, कोई जबरदस्ती नहीं करता।' इसके अलावा करीना ने हिंदू महिलाओं के "करवाचौथ" व्रत का भी उपहास किया था। करीना ने तब कहा था कि उन्हें इस व्रत में विश्वास नहीं है और प्यार साबित करने के लिए भूखे रहना जरूरी नहीं।

आमिर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का लग चुका है आरोप

आमिर की बात करें तो 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार बनने के बाद उनका एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी तत्कालीन पत्नी के हवाले से कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है और वह परिवार सहित देश छोड़कर जाना चाहते हैं। इसके अलावा कुछ साल पहले स्टार प्लस पर उनका शो 'सत्यमेव जयते' आता था, जिसमें उन्होंने शिवरात्रि और सावन मास में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने को फालतू बताया था और कहा था कि इन पैसों से या दूध से गरीब बच्चों का पेट भरा जा सकता है। अब लोगों का कहना है कि आमिर की फिल्म के लिए 300-400 का टिकट खरीदने से बेहतर है कि गरीबों का पेट भरा जाए और उनकी कुछ जरुरतों को पूरा किया जाए।

इसके अलावा इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में तुर्की गये आमिर अगस्त 2020 में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान कि पत्नी से भी मिले थे। इस मुलाकात के लिए आमिर ने स्वयं रिक्वेस्ट डाली थी। मालूम हो कि भारत का तुर्की के हाथ रिश्ता बिल्कुल ठीक नहीं रहता और एर्दोगान हर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। अनुच्छेद 370 और कश्मीर के मुद्दे पर भी तुर्की खुलकर भारत का विरोध करता रहा है।

वेब पोर्टल Only Fact India के फाउंडर ने आरोप लगाया कि आमिर 'Independent and Public Spirited Media Foundation' (IPSMF) को डोनेशन भी देते हैं, जो भारत विरोधी और हिन्दू विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने वाली वेबसाइट्स 'आल्ट न्यूज़', 'द वायर' और 'कारवां' को फंडिंग भी प्रदान करता है।


Comments

Popular posts from this blog

Mazar-i-Sharif Inscription: An unexplored chapter of Hindu history of Afghanistan

In the 20th century, an inscription was recovered from city of Mazar-i-Sharif of northern Afghanistan. This inscription unearthed an unknown chapter of the Hindu history of Afghanistan. The inscription has been written in Sharada script, its writing style is Sarasa and language is Sanskrit. This inscription was deciphered by a Pakistani archaeologist Ahmad Hasan Dani in 2001. The ‘Mazar-i-Sharif’ inscription dates back to 10th century. The inscription alludes to the rule of Hindu Shahi king Veka. The inscription mentions the installation of a idol of Shiva Bhattaraka and Uma. Mazar-i-Sharif Inscription According to the Quad-i-Azam University professor, Ahmad Hasan Dani, the idol was “built by Parimaha Maitya for his own and his son Maitasya’s benefit.” The inscription comprising eleven lines had several spelling mistakes. “As the stone is slightly broken at the top left corner, the first letter `OM’ is missing”, Dani said . "The inscription gives the name of the ru...

#BoycottLaalSinghChaddha: जब आमिर खान ने खुलकर जताई थी नरेंद्र मोदी के प्रति नफ़रत

11 अगस्त को आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने वाली है और आमिर के पुराने बयानों के कारण उनकी लिए अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। लोगों ने इस फिल्म का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है, जिससे आमिर, फिल्म की एक्ट्रेस करीना और इंडस्ट्री के कुछ कलाकार भी परेशान हो गए हैं। हालांकि, फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े आलोचक रहे हैं ‌यहां तक कि उन्होंने गुजरात दंगों के लिए भी मोदी को ही जिम्मेदार ठहराया था। 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भले व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए आमिर के सुर बदल गए हों और उन्होंने 'स्वच्छ भारत अभियान' के साथ साथ मोदी सरकार की कुछ नीतियों की तारीफ करते हुए खुला पत्र लिखा हो। लेकिन इसके पहले आमिर ने बहुत बार नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। सिर्फ इतना ही नहीं, 2005 में उन्होंने अमेरिका द्वारा तत्कालीन गुजरात सीएम पर वीजा पाबंदी के फैसले पर मोदी के समर्थन में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की निंदा और अमेरिकी सरकार के फैसले क...

Droupadi Murmu: Lesser Known Facts About The New President Of India

Droupadi Murmu, former Jharkhand Governor is set to be elected as the next President, the first tribal woman to occupy the highest post in the country. Ruling NDA's Droupadi Murmu is contesting against Opposition's Yashwant Sinha in the presidential election, with votes stacked in favour of Murmu, who will be the first tribal woman to occupy the top constitutional post in the country. From Junior Assistant To Presidential Candidate Draupadi Murmu's journey from a junior assistant in the irrigation and power department of Odisha to the presidential candidate of the BJP-led NDA has been long and difficult. She is a member of the Scheduled Tribe. She belongs to the Bharatiya Janata Party. She is the first governor of Jharkhand to serve the full five-year term (2015-2021) since the state was formed in 2000. Political Journey Murmu, who was born in the Santhal community, started her political career as a councillor in Rairangpur Na...