आमिर खान और करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी बीच लोगों को आमिर और करीना की पुरानी बातें याद आ गई हैं और जनता फिल्म के बहिष्कार करने की जबरदस्त मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि करीना के मुताबिक, जिन्हें उनकी फिल्में नहीं पसंद, वो उनकी फिल्म ने देखें। वहीं आमिर खान पर देश को बदनाम करने के लिए पिछले कुछ सालों में कई आरोप भी लग चुके हैं। इन सब के बीच आमिर खान ने दर्शकों से फिल्म देखने का निवेदन किया है। जबकि करीना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे मुट्ठी भर लोगों को इग्नोर किया जाना चाहिए। इस पर इंटरनेट यूजर्स और नाराज हो गए हैं और उनका कहना है कि 'अब हम बताएंगे कि किसी चीज को इग्नोर कैसे किया जाता है।' बता दें कि 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में निपोटिज्म का मुद्दा बहुत उछला था और कई फिल्मी पृष्ठभूमि वाले कलाकारों पर इसका आरोप भी लगा था। उस दौरान करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जिन्होंने बाहरी लोगों को स्टार बनाया, वही आज उंगली उठा रहे हैं। अगर किसी को हमा...
Chronicles of India, Hindus and the world