Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bengal Violence

रामपुरहाट नरसंहार: 13 लोग ज़िंदा जलाकर मारे गए, बुद्धिजीवी व 'टूलकिट-गैंग' हैं मौन

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला बीरभूम जिले के रामपुरहाट क्षेत्र का है। यहां सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या से गुस्साई तृणमूल की भीड़ ने सोमवार की रात 12 घरों में आग लगा दी, जिससे लगभग 13 लोग ज़िंदा जल गये। इसमें एक ही घर से 7 लाशें पुलिस ने बरामद की हैं। बता दें कि बीते सोमवार को बार्शल गांव में टीएमसी नेता भाडू शेख पर बम से हमला हुआ था, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इससे भड़के उनके समर्थकों ने सोमवार रात ही एक दर्जन से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया, जिनमें 13 आदिवासियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उपद्रवियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए आग लगाने से पहले घरों को बाहर से बंद कर दिया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। घटना पर गृह मंत्रालय ने सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घटना को भयावह बताया है। एक स्थानीय महिला का कहना है कि अब वे पलायन करने पर मजबूर हैं। मृत 13 लोगों में से एक उनका देवर है। ममता बनर्जी के सीएम बनने के बा...