Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Srilanka

जानिए क्या है भारत-श्रीलंका के बीच विवाद का जड़ कच्चातिवु द्वीप? जिसे इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को उपहार में दे दिया था

क्या आपने 'कच्चातिवु द्वीप' के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे इस द्वीप के बारे में और यह भी बताएंगे कि इसे लेकर क्या विवाद है और भारतीय मछुआरों के लिए क्यों अभी भी मुसीबत बना है यह द्वीप। 285 एकड़ क्षेत्र में फैला यह द्वीप अभी भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन साल 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को उपहार स्वरूप भेंट कर दिया, जिसे लेकर आए दिन भारतीय राज्य तमिलनाडु के मछुआरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्या है कच्चातिवु द्वीप? भारत के दक्षिणी छोर रामेश्वरम तथा श्रीलंका के बीच स्थित रामेश्वरम से उत्तर पूर्व की दिशा में जलडमरूमध्य में समुद्र तट से 12 मील दूर 285 एकड़ जमीन का एक टुकड़ा कच्चातिवु द्वीप के नाम से जाना जाता है। यह द्वीप 14वीं शताब्दी में एक ज्वालामुखी के विशाल विस्फोट के कारण उत्पन्न हुआ। इस द्वीप पर तमिल साम्राज्य के रामनाद वंश (वर्तमान में तमिलनाडु का रामनाथपुरम) के राजाओं का शासन था, जो तत्कालीन आठ महत्वपूर्ण द्वीपों में से एक था। समय बीतता गया और...